फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुबारक हो पार्टनर..., सब किस्मत का खेल है'; एनिवर्सरी पर अली फजल ने ऋचा चड्ढा को दी बधाई

Tue, 17 Mar 2026 05:03 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ali Fazal-Richa Chadha Anniversary: अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा आज 17 मार्च को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अली ने अपनी पत्नी के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अली फजल और ऋचा चड्ढा इंडस्ट्री के चर्चित कपल हैं। आज मंगलवार को इनकी वेडिंग एनिवर्सरी है। अली फजल ने अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी ऋचा चड्ढा को शुभकामनाएं देते हुए एक खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही दोनों की शादी को किस्मत का खेल करार दिया है। 

विज्ञापन

अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
'आज का दिन तो लिखा ही था'
अली फजल ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सालगिरह मुबारक हो, पार्टनर। आज का दिन तो लिखा ही था। बाकी सब तो बस किस्मत का खेल है। तुम्हें खूब मोहब्बत'। 

अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
अली ने लिखा - 'मुझे तारीखें याद नहीं रहतीं'
अली फजल ने आगे लिखा है, 'मैं वैसे तारीखें याद रखने वाला इंसान नहीं हूं, लेकिन यह दिन और जिस तरह से यह बीता, वह हमेशा एक प्यारी याद बनकर रहेगा। और, मुझे हमारी ये तस्वीरें बहुत पसंद हैं और आज का दिन सच में बहुत अच्छा है। देखा, सब कुछ कितना बढ़िया रहा'।

अक्षय कुमार-परेश रावल विवाद पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हम सब एक परिवार की तरह काम करते हैं’



विज्ञापन

कब हुई अली और ऋचा की शादी?
अली फजल और ऋचा चड्ढा ने साल 2012 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात 'फुकरे' की शूटिंग के दौरान हुई थी। यहीं ये एक-दूजे के करीब आए। साल 2020 में कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। बता दें कि ऋचा और अली की वेडिंग एनिवर्सरी, रजिस्टर्ड मैरिज के मुताबिक आज 17 मार्च को है। हालांकि, पारंपरिक तरीके से उन्होंने अक्तूबर 2022 में शादी रचाई थी। इस शादी में इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए थे। कपल एक बेटी के माता-पिता हैं। इनकी बेटी का नाम जुनेरा इदा फजल है। ऋचा और अली ने साल 2024 में पहली संतान के रूप में जुनेरा का स्वागत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें