फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल पचीनो को देखकर स्टारस्ट्रक हो गए थे अली फजल, हॉलीवुड एक्टर से पहली मुलाकात को अभिनेता ने किया याद

Mon, 29 Jun 2026 04:20 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ali Fazal First Meeting With Al Pacino: अली फजल ने उस पल को याद किया जब वो पूरी तरह से स्टारस्ट्रक हो गए थे। जानिए कैसे हुई थी अली और अल पचीनो की पहली मुलाकात…
विज्ञापन
अली फजल और अल पचीनो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘राख’ से सुर्खियां बटोरने वाले अली फजल जल्द ही 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आएंगे। हाल ही में अली फजल ने अपने सबसे बड़े फैन मूमेंट के बारे में साझा किया, जब वो हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो से मिले। इतने साल में कई मशहूर इंटरनेशनल स्टार्स के साथ काम करने के बावजूद अली मानते हैं कि सिर्फ एक ही एक्टर ऐसा था, जिसे देखकर मैं पूरी तरह से स्टारस्ट्रक हो गया था।

हॉस्टल में अल पचीनो की फिल्मों की लिस्ट दीवार पर लिखता था

विज्ञापन

वैरायटी के साथ बात करते हुए अली फजल ने अल पचीनो के साथ अपनी मुलाकात को याद किया। एक्टर ने बताया कि बस वही एक थे। मैं बचपन से ही उस इंसान का फैन रहा हूं। मुझे याद है कि हॉस्टल में मैं उनकी उन फिल्मों की लिस्ट दीवार पर लिखता था, जिन्हें मैं देखना चाहता था, क्योंकि वे आसानी से नहीं मिलती थीं।

किसी तरह मैं उन फिल्मों को ढूंढकर देख ही लेता था। अली और अल पचीनो की मीटिंग लंदन में मार्टिन स्कॉर्सेसे की फिल्म 'द आयरिशमैन' के प्रीमियर के दौरान हुई थी। अली उस समय शहर में 'डेथ ऑन द नाइल' की शूटिंग कर रहे थे, तारीखों को लेकर कन्फ्यूज होने की वजह से लगभग यह इवेंट मिस ही कर देते।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें गेट खुलने से सिर्फ 20 मिनट पहले ही इसका पता चला और उन्हें कोई कैब नहीं मिली, इसलिए उन्होंने बस अपना सूट पहना और दौड़ पड़े। यह बिल्कुल फिल्मी था।

अली फजल और अल पचीनो - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई अली की अल पचीनो से मुलाकात
अली ने आगे बताया कि दरवाजे खुले और मैं सीधे बार की तरफ गया क्योंकि मुझे पानी चाहिए था। मैं अपनी दाईं ओर मुड़ा, तो देखा कि अल पचीनो वहीं खड़े थे और उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे थे। यह पहली बार था जब मैं किसी को देखकर सचमुच स्टारस्ट्रक हो गया था।

जब आप किसी के साथ काम करते हैं, तो यह अनुभव आपको कुछ नया सिखाता है क्योंकि आपका पूरा ध्यान अपने काम (क्राफ्ट) पर होता है। लेकिन यहां मैं उनके साथ काम नहीं कर रहा था। मैं बस एक फैन था। आखिरकार हमारी बातचीत शुरू हुई और थिएटर हमारी बातचीत का कॉमन जरिया बना।

मैंने अल पचीनो को अपने काम के बारे में बताया और ऑस्कर जीतने वाले इस एक्टर ने बड़े उत्साह के साथ जवाब दिया। वो हमेशा से शेक्सपियर के बहुत बड़े फैन रहे हैं और सिनेमा के अलावा थिएटर में भी उनका काम बहुत शानदार रहा है। अली ने माना कि अल पचीनो को लेकर मैं बहुत जुनूनी था। मैं अपने दोस्तों को उनके बारे में छोटी-छोटी बातें बताता था, जैसे 'द गॉडफादर' के लिए उन्हें कितने ऑडिशन देने पड़े थे।

विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे अली
अली फजल हाल ही में रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘राख’ में नजर आए थे। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब अली ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो एक बार फिर गुड्डू पंडित के अपने किरदार में वापसी करेंगे। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें