अली ने कहा, 'तो जफर आएगा या नहीं? सब यही पूछ रहे हैं बार बार। सॉरी साथियों, इस बारी नहीं! जफर भाई को कभी गुड्डू भइया भी बनना पढ़ता है और ऐसे में दो ब्रह्मांड ओवरलैप हो जाते हैं। एक बार का फुकरा हमेशा का फुकरा रहता है, इसलिए मैं आसपास हूं। लेकिन मैं फुकरा, भोली और पंडितजी की तीसरी किश्त के लिए स्क्रीन पर नहीं आऊंगा! मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था लेकिन समय और शेड्यूल ने मुझे इसकी अनुमति नहीं दी। मैं भविष्य में किसी मोड़ पर वापस आऊंगा, शायद आपकी अपेक्षा से पहले। जफर आप लोगों का मनोरंजन करने के लिए एक छोटा सा चक्कर लगाने के बाद वापस आएगा!'
Pathaan: कश्मीर में भी ‘पठान’ की सुनामी, 32 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, थिएटर के बाहर लगे हाउसफुल के बोर्ड
बता दें कि ‘फुकरे’ और ‘फुकरे 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही फैंस को तीसरी किश्त का इंतजार था। वहीं, अब फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा अली फजल जल्द ही 'मिर्जापुर 3' में गुड्डू पंडित के अवतार में नजर आने वाले हैं। शूटिंग की वजह से ही अली ने 'फुकरे 3' से दूरी बनाई थी।
Jacqueline Fernandez: विदेश जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, दिल्ली की अदालत ने दी इजाजत