फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर पहली बार बनेगी अली फजल और ऋचा चड्ढा की जोड़ी, ऐसी होगी फिल्म की कहानी; जानें कब होगी रिलीज?

Mon, 06 Jul 2026 03:05 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ali Fazal-Richa Chadha Movie: पहली बार रियल लाइफ कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा किसी फिल्म में एक-दूसरे के साथ रोमांस फरमाते नजर आएंगे। जानिए फिल्म को लेकर क्या है अपडेट…
विज्ञापन
अली फजल और ऋचा चड्ढा की आगामी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम-@alifazal9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा पहली बार किसी फिल्म में एक-दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे। यानी पहली बार ये रियल लाइफ जोड़ी बड़े पर्दे पर भी एक जोड़ी के रूप में नजर आएगी। हालांकि, दोनों ने पहले 'फुकरे' फ्रैंचाइजी में साथ काम किया है, लेकिन स्क्रीन पर उन्हें कभी एक-दूसरे के अपोजिट कास्ट नहीं किया गया। एक्टर-राइटर-डायरेक्टर शशि वर्मा की आने वाली फिल्म में कपल साथ नजर आएगा। कपल ने इसको लेकर अपना उत्साह भी जाहिर किया है। 

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

विज्ञापन

अली और ऋचा आखिरकार पहली बार एक साथ एक बिना नाम वाली सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जिसे सीनवर्क प्रोडक्शंस और गिरिराज प्रोडक्शंस बना रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में कुमुद मिश्रा भी नजर आएंगे।

दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को एक्टर-राइटर-डायरेक्टर शशि वर्मा डायरेक्ट करेंगे। शशि वर्मा पहले 'बाला', 'गुंजन सक्सेना' और 'कटहल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उन्होंने 'AK47' और 'मुर्गा ट्रॉफी' जैसी फिल्में लिखी हैं।
विज्ञापन


हालांकि, अभी फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। फिल्म की शूटिंग 2026 के दूसरे हिस्से में शुरू होगी और इसे अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

अली बोले- मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अली फजल ने कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सबसे अच्छी कॉमेडी ईमानदार किरदारों और असल लगने वाली स्थितियों से बनती है। जैसे ही मैंने यह स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे पता चल गया कि इसमें कुछ खास है। ऋचा के साथ स्क्रीन पर एक बिल्कुल नया तालमेल आजमाना भी रोमांचक है।

मैं सच में उस चीज का इंतज़ार कर रहा हूं जो हम साथ मिलकर बनाएंगे। शशि सर के काम को मैं हमेशा से फॉलो करता रहा हूं और उनके साथ काम करना मेरी हमेशा से इच्छा रही है। इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का यह भी एक बड़ा कारण है।’


कहानी की सादगी ने मुझे खींचा
वहीं ऋचा चड्ढा ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह जताते हुए कहा, ‘इस कहानी की सादगी और असलियत ने मुझे अपनी ओर खींचा। यह मजेदार और इमोशनल है और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी है, साथ ही इसमें समाज पर एक बेहतरीन टिप्पणी भी है। अली और मैंने पहले भी साथ काम किया है, लेकिन कभी ऐसा नहीं किया।

मैं सच में उत्साहित हूं कि दर्शक हमें एक बिल्कुल नए अंदाज में साथ देखेंगे। इस कहानी ने मुझे दिल्ली के यमुना पार में बिताए अपने स्कूल के दिनों की याद दिला दी। अली एक बेहतरीन एक्टर हैं। हमें पहले कभी इस तरह साथ काम करने का मौका नहीं मिला। इससे पहले हमने 'फुकरे' में काम किया था, जहां हमारे किरदार अलग-अलग थे।’

विज्ञापन

राख वेब सीरीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
आखिरी बार ‘राख’ में नजर आए थे अली
वर्कफ्रंट की बात करें तो अली फजल आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘राख’ में नजर आए थे। इस सीरीज को काफी पसंद किया गया और अली के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई। अब अली ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे।

इस फिल्म में वो सीरीज के अपने लोकप्रिय किरदार गुड्डू पंडित के रूप में वापसी करेंगे। ऋचा चड्ढा आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें