सलमान खान और कैटरीना कैफ इस वक्त अबु धाबी में टाइगर जिंदा है की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से कैटरीना और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में अली ने फिल्म के सेट से एक और मजेदार तस्वीर शेयर की है। इसमें जहां सलमान एकदम सीरियस लग रहे हैं वहीं कैटरीना मस्ती के मूड में दिख रही हैं। इस तस्वीर से आपको फिल्म में उनके लुक का भी अंदाजा हो जाएगा। साथ ही सेट देख कर लग रहा है कि सलमान और कैटरीना कोई खास सीन शूट कर रहे हैं।
'टाइगर जिंदा है' 2012 में आई सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान और कटरीना की जोड़ी 4 साल बाद पर्दे पर दिखेगी। इसमें दोनों के अलावा परेश रावल मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म ऑस्ट्रिया की खूबसूरत लोकेशन में शूट होने के बाद अबू धाबी में शूट की जा रही है।
A very serious Katrina kaif and super focused @BeingSalmanKhan on the set of @TigerZindaHai #behind the scenes. Friday Feelings :) pic.twitter.com/YC8hn5g1YT
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) May 12, 2017