इस खास मौके पर अली अब्बास ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- 'एलिसिया और मैंने अपनी जर्नी प्यार के साथ शुरू की जो सीमाओं, रंग और जाति से परे है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम एक-दूसरे को मिले और शादी की। अब लगभग दो साल बाद हम अपनी जिंदगी में सुंदर गिफ्ट के साथ हमें अल्लाह का आशीर्वाद देने के लिए आभारी हैं। वह 24 सितंबर की मिडनाइट 12:25 बजे हमारी जिंदगी में आई। कृपया खुशी का स्वागत करें। अलीजा जहरा जफर'।
अली अब्बास के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में खबर आई है कि वह सलमान खान के साथ बहुत जल्द एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में ओटीटी पर उनकी फिल्म जोगी रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल, अली अब्बास जफर फिल्म 'ब्लडी डैडी' और फिल्म 'बड़े मियां और छोटे मियां' में व्यस्त हैं।