फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय खन्ना: रहमान डकैत का नया लुक देखकर क्यों चौंके यूजर्स? किसी को आया हार्ट अटैक, कोई बोला साईं बाबा लग रहे

Wed, 09 Sep 2026 05:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaye Khanna Viral Video: अक्षय खन्ना बहुत ही कम पब्लिक प्लेस पर नजर आते हैं। ऐसे में जब वह मुंबई में नजर आए तो उनका वीडियो वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय खन्ना ने फिल्म 'धुरंधर' में अपने किरदार से लोगों का दिल जीता है। जल्द ही वह अपनी नई फिल्म 'महाकाली' में अपने लुक से हैरान करने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने लुक से फैंस को हैरान कर रहे हैं।
विज्ञापन

अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि अक्षय खन्ना एक कैफे से बाहर निकल रहे हैं। वह कॉलर वाली टी शर्ट और जींस पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने सिर पर सफेद साफा बांधा है और टी शर्ट में चश्मा लगाया है। उनके चेहरे पर हल्की दाढ़ी नजर आ रही है। अक्षय खन्ना ने निर्माता रजत रवैल के साथ पोज दिए हैं। 

दृश्यम 3: अक्षय खन्ना को रिप्लेस करने पर क्या बोले जयदीप अहलावत? अजय ने बताया क्यों खत्म की यह फ्रेंचाइजी

रजत रवैल के साथ अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले यूजर्स?
अक्षय खन्ना का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई फैंस अक्षय खन्ना का नया लुक देखकर चौंक गए हैं। वहीं कई दूसरे फैंस ने उनकी तारीफ की है।
  • एक यूजर ने लिखा 'यह बॉलीवुड के सबसे काबिल अभिनेता हैं।'
  • एक दूसरे यूजर ने लिखा 'अगला प्रोजेक्ट साईं बाबा पर लग रहा है।'
  • एक तीसरे यूजर ने लिखा 'ऑस्कर वाले ऐसे ही होते हैं।'
  • वहीं एक और यूजर ने लिखा 'मुझे छोटा हार्ट अटैक आ गया।'
  • एक और यूजर ने लिखा 'मुझे लगा कोई मजदूर आ गया।'


 

कम नजर आते हैं अक्षय खन्ना
आपको बता दें कि अक्षय खन्ना अक्सर अपने काम से काम रहते हैं। वह पब्लिक प्लेस पर बहुत कम नजर आते हैं। ऐसे में जब वह पब्लिक में नजर आए तो उनका वीडियो वायरल हो गया।

अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' में कैसा था किरदार?
आपको बता दें कि अक्षय खन्ना ने रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार निभाया था। इसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

अक्षय खन्ना शुक्राचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
'महाकाली' में कैसा है लुक?
अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म 'महाकाली' में शुक्राचार्य के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी हुआ है। यह फिल्म 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें