फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय खन्ना को नेगेटिव रोल्स से मिली असली पहचान, हीरो बनने से ज्यादा विलेन बनकर मचाई धूम

Fri, 19 Dec 2025 12:54 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaye Khanna Villain Roles: विलेन बनकर अक्षय खन्ना ने जो मुकाम हासिल किया है, वो बहुत कम एक्टर्स कर पाते हैं। अक्षय खन्ना ने हाल के कुछ साल में ज्यादातर विलेन या ग्रे शेड वाले रोल ही किए हैं और हर बार दर्शकों ने उनके लिए तालियां बजाईं।
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय खन्ना - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में ज्यादातर एक्टर्स अच्छे रोल करके स्टार बनना चाहते हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो विलेन या नेगेटिव किरदार निभाकर भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। ऐसा ही कुछ अक्षय खन्ना के साथ हुआ है। लोग उन्हें शुरू में रोमांटिक और सीरियस हीरो के तौर पर जानते थे (जैसे बॉर्डर, ताल, दिल चाहता है), लेकिन असली पहचान उन्हें तब मिली जब उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाने शुरू किए।
विज्ञापन

2 of 6
हमराज - फोटो : सोशल मीडिया
'हमराज' 
2002 में रिलीज हुई फिल्म 'हमराज' में अक्षय खन्ना ने पहली बार फुल-ऑन नेगेटिव रोल किया था। अक्षय की इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल और बॉबी देओल ने अहम भूमिका निभाई। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी। यही वो फिल्म थी जिसने साबित कर दिया कि अक्षय विलेन बनकर भी कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रेस - फोटो : सोशल मीडिया
'रेस' 
सैफ अली खान और अनिल कपूर की इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'रेस' में अक्षय ने नेगेटिव रोल से धमाल मचा दिया। इसमें अक्षय खन्ना ने तेज दिमाग वाले, बेईमान और खूंखार भाई का किरदार निभाया। फिल्म के सारे ट्विस्ट उनके किरदार की वजह से ही आए। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा।

4 of 6
छावा - फोटो : सोशल मीडिया
'छावा' 
2025 में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' में अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाया। उनका यह ग्रे शेड वाला किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया। इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' 
अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना एक खतरनाक और क्रूर विलेन बने हैं। उनका लुक और अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। इस फिल्म में अक्षय के डांस से लेकर उनके स्टाइल तक की हर एक फैन तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय का वर्कफ्रंट
'धुरंधर' से सभी का दिल जीत चुके अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म 'महाकाली' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय असुर गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: करूर हादसे के बाद थलपति विजय की पहली बड़ी सभा, इरोड रैली से सेल्फी लेकर प्रशंसकों का किया धन्यवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें