ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय बाद जल्द ही फिल्म 'फन्ने खान' में दिखेंगी। खबरें आर थीं कि ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड विवेक ओबरॉय के कजिन अक्षय ओबरॉय ने फिल्म 'फन्ने खान' में ऐश के साथ काम करने से मना कर दिया है। लेकिन अब इस पर अक्षय का बयान आया है।
अक्षय से एक इवेंट के दौरान जब इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “ऐश्वर्या राय बच्चन और राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ कोई पागल ही काम नहीं करना चाहेगा? ऐश्वर्या और राकेश सर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।"
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म के लिए मैंने ऑडिशन दिया था और शॉर्टलिस्ट भी हुआ था लेकिन बदकिस्मती से मुझे रोल के लिए नहीं चुना गया और ये सब बातें आने लगीं।'
पढ़ें- एक्टिंग के बाद अब गायकी में हाथ आजमाएंगी ऐश्वर्या राय!
अगस्त के आखिर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। फिल्म को राकेश ओम प्रकाश मेहरा डायरेक्टर कर रहे हैं।