अक्षय कुमार आज कल अपने सोशल वर्क के लिए सुर्खियों में हैं। वो 'ट्रांसफॉर्म महाराष्ट्र', 'स्वच्छ भारत अभियान' जैसे कई अभियानों से जुड़े हैं और शहीद जवानों के परिवार की आर्थिक मदद के लिए 'भारत के वीर' ऐप भी लेकर आए हैं। उनकी आने वाली उनकी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'स्वच्छ भारत अभियान' पर बनी है।
ये भी पढ़ें: Song: अक्षय कुमार की गुजारिश, 'कर ले टॉयलेट का जुगाड़'
इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अक्षय फिल्म की हीरोइन भूमि पेडनेकर के साथ लखनऊ पहुंचे हैं जहां वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफाई अभियान का हिस्सा बने। अक्षय ने सीएम के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें गर्व है कि वो इसका हिस्सा बनें।
Honored to be part of Hon. Chief Minister of U.P. @myogiadityanath cleanliness drive in Lucknow today 🙏🏻 pic.twitter.com/E5OakFqvDH
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 4, 2017
अक्षय ने फिल्म का नया गाना जिसे एंथम भी कहा जा रहा है, उसे भी लॉन्च किया। गाने में बताया गया है कि हम मार्स पर पहुंच गए हैं, एवरेस्ट फतेह कर लिया है लेकिन आज भी की घरों में शौचालय की सुविधा नहीं है। इस गाने को अगर समाज की पाखंडता के मुंह पर एक कड़ा तमाचा कहा जाए, तो कुछ गलत नहीं होगा। सालों से लोग घर में शौचालय न होने के कारण खुले में शौच के लिए जाते हैं जिसके कारण बीमारियां फैलती हैं।
ये भी पढ़ें: First Look: 'पैडमैन' तो यहां हैं, एक्ट्रेस कहां हैं?
Team @ToiletTheFilm in Lucknow today to do #ToiletKaJugaad 😉 Stay tuned song out shortly! @psbhumi pic.twitter.com/8YYV9zNBVx
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 4, 2017