फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष पॉल के गेम शो के पहले मेहमान होंगे अक्षय कुमार, इस वजह से खिलाड़ी कुमार ने भरी हामी

Mon, 23 Sep 2019 12:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manish Paul - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

मशहूर एंकर और एक्टर मनीष पॉल इन दिनों अपने नए टीवी शो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में ही यह खबर सामने आई थी की जल्द ही मनीष हिंदी सिनेमा से जुड़े गेम शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल को होस्ट करते नजर आएंगे। अब इस शो से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। दरअसल मनीष के शो के पहले मेहमान के तौर पर अक्षय कुमार नजर आएंगे।

विज्ञापन


शो में पहले मेहमान के तौर पर अक्षय कुमार के आने से मनीष बेहद खुश हैं। मनीष शुरू से ही अक्षय कुमार के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वे अक्षय कुमार के पास इस सिलसिले में गए तो खिलाड़ी कुमार ने तुरंत हामी भर दी। मनीष ने कहा, जब मैंने शो के लिए अक्षय सर से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, मनीष ये तुम्हारा शो है, बस बात खत्म। मैं तुम्हारे लिए वहां आऊंगा। एक सुपरस्टार होते हुए भी वह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।  

वह मेरे द्वारा होस्ट किए गए बाकी शो में गेस्ट के तौर पर आए हैं और वह पल हमेशा ही मजेदार रहा है। हम दोनों का एक दूसरे से पंजाबी कनेक्शन भी है और हमारा स्वभाव भी काफी मिलता है। मनीष ने अक्षय कुमार को अपना प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा, उन्होंने अपना करियर शुरू से शूरू किया और आज कामयाबी के शिखर पर हैं। वह समय की पाबंदी से लेकर,स्वास्थ्य और काम के प्रति समर्पण सभी में दूसरों के लिए उदाहरण हैं।
विज्ञापन


वहीं हाल में मनीष ने शो के बारे में बताया था कि यह शो हिंदी सिनेमा और फिल्मों पर अपनी जान छिड़कने वालों के लिए एक जश्न की तरह है।  मैं इस शो से तभी जुड़ गया था जब इस शो के कॅान्सेप्ट पर बात चल रही थी। मुझे खुशी है कि मैं न सिर्फ यह शो होस्ट करूंगा बल्कि फिल्म जगत के बेहतरीन कलाकारों से भी मिलूंगा। यह पहली बार होगा जब जनता अपने पंसदीदा सितारों को एक गेम शो में हिस्सा लेते देख पाएगी। यह एक फैमिली एंटरटेंमेंट शो होगा जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा।  
विज्ञापन


पढ़ें: ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद काम के लिए तरस गए थे चंकी पांडे, करना पड़ा पड़ोसी मुल्क में काम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें