दिव्यांग फैन को स्पेशल फील करवाया?
अक्षय कुमार ने क्रिसमस के मौके पर पैपराजी के कहने पर कई फोटो क्लिक करवाए। जब वह फोटो क्लिक करवा रहे थे तो एक दिव्यांग (जिसका एक पैर खराब था) पास आकर खड़ा हो गया। उसने अक्षय से सेल्फी क्लिक करवाने की बात कही। फैन ने मोबाइल निकाला, तो अक्षय ने उसका फोन लेकर खुद सेल्फी क्लिक करवाई। यह देखकर उस फैन के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
कैजुएल लुक में नजर आए खिलाड़ी कुमार
अक्षय कुमार आउटिंग पर निकले तो वह सूट-बूट में नही थे। उन्होंने एक ब्लैक टी-शर्ट और लूज पाजमा पहना था। अक्की जब फिल्मों की शूटिंग नहीं करते या अवॉर्ड फंक्शन में नही ंजाते तो ऐसे ही कैजुएल लुक में नजर आते हैं। उनका यह स्टाइल फैंस को पसंद आता है।
ये खबर भी पढ़ें: क्रिसमस पर अक्षय कुमार ने दिया फैंस को तोहफा, पूरी की अपनी इस मच अवेटेड फिल्म की शूटिंग; दिखा अलग अंदाज
इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के करियर फ्रंट की बात करें तो वह सैफ अली खान के साथ एक फिल्म ‘हैवान’ कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार का नेगेटिव रोल है। फिल्म से उनका एक लुक भी लीक हुआ, जिसे फैंस ने पसंद किया। इसके अलावा वह अगले साल एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।