Saif Ali Khan Kareena Kapoor: सैफ और करीना की शादी से पहले अक्षय कुमार ने सैफ अली खान को चेतावनी दी थी कि वह करीना कपूर से पंगा न लें, क्योंकि उनका परिवार खतरनाक है।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के शो में करीना ने जाहिर किया कि जब वह और सैफ डेटिंग कर रहे थे, तब अक्षय ने सैफ को किस तरह से कोने में ले जाकर उनके परिवार से दूर रहने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
अक्षय ने सैफ को दी थी चेतावनी
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, करीना और सैफ बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं और शादी के बाद भी वे अक्सर एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आते हैं। करीना ने ट्विंकल खन्ना के शो में बताया कि जब सैफ और वो डेटिंग शुरू करने वाले थे, तब अक्षय ने सैफ को एक कोने में ले जाकर कहा, "सावधान रहो, करीना और उनका परिवार खतरनाक है। उनके साथ खिलवाड़ मत करो।" सैफ ने जवाब दिया कि वो सब समझते हैं।
कब शुरू हुई थी सैफीना की प्रेम कहानी
सैफ और करीना की प्रेम कहानी 2008 में फिल्म 'टशन' के सेट पर शुरू हुई। पांच साल डेटिंग के बाद, उन्होंने 2012 में शादी की। उनके दो बेटे हैं - तैमूर और जहांगीर हैं।
करीना-सैफ का करियर
करीना आखिरी बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आईं, जिसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारे थे। वह जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। वहीं, सैफ की नई फिल्म 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' आज 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी हैं।