फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने आदित्य धर और संदीप वांगा के साथ काम करने की रखी शर्त; बोले- मेरे लिए कुछ ऐसा ढूंढना चाहिए…’

Tue, 21 Apr 2026 12:25 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Talk About Sandeep Reddy Vanga And Aditya Dhar: अक्षय कुमार फिर एक्शन जॉनर में रंग जमाना चाहते हैं। उन्हें ‘धुरंधर’ फेम आदित्य धर और ‘एनिमल’ फेम संदीप वांगा के साथ काम करने की ख्वाहिश है। 
 
विज्ञापन
अक्षय कुमार, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार हालिया रिलीज हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा और आदित्य धर जैसे निर्देशकों के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन वह कुछ शर्तों पर ही इनके साथ काम करना चाहते हैं। 

फिल्म करने को लेकर क्या रखी अक्षय कुमार ने शर्त? 

शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने संदीप रेड्डी वांगा और आदित्य धर के साथ काम करने की इच्छा बताई। वह कहते हैं, ‘अगर इनमें से किसी भी डायरेक्टर को लगता है कि मैं उनकी फिल्मों में काम करने लायक हूं, तो वे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि उन्हें मेरे लिए कुछ ऐसा ढूंढना चाहिए जो मेरे लिए सही हो। मुझे भी वह रोल ठीक लगना चाहिए। मैं एक एक्शन फिल्म करना चाहता हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने आदित्य धर और संदीप रेड्डी वांगा को सराहा 
अक्षय कुमार आगे कहते हैं, ‘संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एंग्री यंग मैन के पूरे दौर को वापस लेकर आई है। अमिताभ बच्चन के समय यह सीमित था लेकिन 'एनिमल' में ऐसा नहीं था। संदीप रेड्डी वांगा इसे बिल्कुल ही अलग अंदाज में वापस लेकर आए हैं। मैं इस फिल्म में बॉबी देओल का किरदार भी बिल्कुल नहीं भूल पाता हूं।’ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के अक्षय कुमार कायल नजर आए, इस फिल्म और डायरेक्टर को जमकर सराहा। 

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में 
इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में लगी है। यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हाे सकती है। इसके अलावा वह एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें