फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नमस्ते लंदन 2' की शूटिंग जल्द शुरू

Mon, 10 Jun 2013 11:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विपुल शाह की फिल्म 'नमस्ते लंदन' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। अब खबर है कि वह जल्द ही 'नमस्ते लंदन 2' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से कयास लगाये जा रहे थे कि फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। लेकिन विपुल शाह ने आधिकारिक तौर पर अपने जन्मदिन पर इसकी घोषणा की है।

विपुल शाह ने कहा कि वे फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे।

उन्होंने इस फिल्म की कहानी पर काम कर लिया है, थोड़ा काम और बाकी है जिसे वह जल्द ही पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 5 साल का वक्त इसलिए लगाया क्योंकि वो चाहते थे कि फिल्म पर सही तरीके से काम हो सके।

हालांकि अभी उन्होंने यह घोषणा नहीं की है कि फिल्म में लीड किरदार कौन होंगे। लेकिन उनकी इच्छा है कि वे फिल्म में अक्षय और कैटरीना को ही कास्ट करें।

विपुल फिलहाल अक्षय के साथ एक साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक पर शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें