फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार को मिला बर्थडे पर खास गिफ्ट, बनेंगे 'रुस्तम'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार के लिए आज अपना बर्थडे खास रहा। उन्होने इस दौरान अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। अक्षय अपनी इस नईं फिल्म में नीरज पांडे के साथ आ रहे हैं। इस नई फिल्म का नाम है 'रुस्तम' और यह एक रोमांटिक थ्रिलर होगी।
विज्ञापन


अक्षय ने कहा है कि नीरज के साथ उनकी यह तीसरी फिल्म होगी। नीरज के साथ इन्होंने पहले 'स्पेशल 26' और 'बेबी' फिल्में की हैं। 'रुस्तम' अगले साल 12 अगस्त को रिलीज होगी। अक्षय ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू हो जाने की उम्मीद है। देखिए अक्षय का ट्वीट

Thrilled 2 announce Neeraj Pandey & I are collaborating 4 a romantic thriller #Rustom releasing on Aug 12,2016!Hoping 2 be 3rd time lucky :)— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 8, 2015
विज्ञापन


विज्ञापन

अक्षय के लिए खास रहा है नीरज का साथ

अक्षय कुमार आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही उन्होने नीरज पांडे के साथ फिल्म करने की सूचना अपने प्रशंसकों को दी। नीरज के साथ काम करने को लेकर अक्षय ने खुशी जाहिर कती है। उन्होने उम्मीद जताई है कि नीरज के साथ उनकी जोड़ी भाग्यशाली साबित होगी।

नीरज के साथ इससे पहले अक्षय 'स्पेशल 26' और 'बेबी' कर चुके हैं। दोनों फिल्मों बड़ी हिट साबित हुईं थी। 'स्पेशल 26' को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि अक्षय-नीरज की जोड़ी मिलकर हिट की हैट्रिक करने की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें