Ajay Devgn, akshay kumar, shahrukh khan
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सिंघम' अजय देवगन और 'किंग खान' यानी शाहरुख खान लंबे समय से पान मसाला की कंपनी के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर यह दोनों स्टार्स ही अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। लेकिन अब पान मसाला की कंपनी का नया टीजर सामने आया है, जिसमें अक्षय और शाहरुख खान के साथ एक और अभिनेता मौजूद हैं। दावा किया जा रहा है कि टीजर में तीसरे अभिनेता अक्षय कुमार हैं, जिस वजह से अब सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।