बुधवार सुबह रितेश देशमुख, निमरत कौर और विनीत कुमार सिंह और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स और डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर इंडियन आर्मी की तारीफ की है। पढ़िए इन्होंने क्या लिखा...
अनुपम खेर ने एक्स पोस्ट में लिखी ये बात
रितेश ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता रितेश देशमुख ने इस कार्रवाई के बाद एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "जय हिंद की सेना... भारत माता की जय।" साथ ही, उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर लिखा नजर आ रहा है।
विनीत बोले- जय हिंद
अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए जय हिंद लिखा है।
मधुर भंडारकर ने एक्स पर लिखी ये बात
मधुर भंडारकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "हमारी प्रार्थनाएं हमारी सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र, हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।"
निमरत बोलीं- एक देश एक मिशन
वहीं, निमरत कौर ने भी इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "हम हमारी सेना के साथ हैं। एक देश। एक मिशन। जय हिंद आपरेशन सिंदूर।"