फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की झोली में आ गिरी नई फिल्म, फरहान अख्तर के साथ इस फिल्म में करेंगे कैमियो

Sun, 02 Aug 2026 10:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Cameo: अक्षय कुमार हाल ही में कई फिल्मों में नजर आए हैं। जल्द ही वह 'हैवान' में नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि वह फरहान अख्तर की फिल्म में कैमियो करेंगे।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार, नीरज पांडे के साथ पांचवीं बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'स्पेशल 26', 'बेबी', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'नाम शबाना' में साथ काम कर चुके हैं। यह जोड़ी फिल्ममेकर की अगली फिल्म के लिए एक साथ आ रही है, जो आरडी बर्मन की बायोपिक है। 
विज्ञापन


कैमियो करेंगे अक्षय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर अपकमिंग फिल्म में बर्मन का किरदार निभाएंगे। अक्षय इस म्यूजिकल फिल्म में एक खास रोल में नजर आएंगे। भले ही अक्षय का रोल छोटा है, लेकिन वह बायोपिक का एक अहम हिस्सा होंगे।

फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
आसानी से मान गए
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय और नीरज इस बायोपिक के लिए लगभग एक दशक बाद फिर से साथ आ रहे हैं। अक्षय को पांडे की फिल्म में रोल के लिए मनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। अक्षय के रोल का कहानी में बहुत महत्व होगा।

शुरू हुई टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म की शूटिंग, डेब्यू को तैयार एल्विश यादव; अहम किरदार में होंगी नुसरत और पश्मीना

प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं फिल्म
पांडे इस बायोपिक को डायरेक्ट कर रहे हैं और फरहान का एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फीचर फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहा है। यह म्यूजिकल फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है क्योंकि टीम युवा बर्मन के सदाबहार गानों को फिर से बनाने के लिए म्यूजिक पर काम कर रही है। बायोपिक की शूटिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान का वर्कफ्रंट
बर्मन बायोपिक के अलावा, फरहान ऑस्कर विजेता डायरेक्टर सैम मेंडेस के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बीटल्स' में संगीत के दिग्गज, पंडित रवि शंकर का किरदार निभाने वाले हैं। 

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने के बाद, अक्षय कुमार अब प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के अपने को-स्टार सैफ अली खान के साथ फिर से काम करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें