फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शूट हुई अक्षय की 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा', फिल्म का विवादों से भी रहा नाता

Tue, 09 May 2017 06:35 PM IST
संकल्प दुबे/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अक्षय के ट्वीट किए फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' का कान्हा की भूमि ब्रज से गहरा नाता है। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग मथुरा के नंदगांव और बरसाना में हुई है। जो कि भगवान श्रीकृष्‍ण और राधारानी के गांव माने जाते हैं। यह फिल्म स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है और शूटिंग के दौरान यह विवादों में भी रही।  
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार और अभिनेत्री भूमि पेडेनकर मुख्य किरदार में हैं। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर मूवी में अक्षय कुमार, जो कि केशव का किरदार निभा रहे हैं उनके पिता बने हैं। यह फिल्म मूल रूप से कॉमेडी फिल्म है लेकिन यह लोगों को घरों में शौचालय के प्रयोग के लिए जागरूक करती है। 

फिल्म की अधिकतर शूटिंग मथुरा के नंदगांव और बरसाना में हुई। नंदगांव भगवान श्रीकृष्‍ण का गांव है। मान्यता है कि इसे उनके पालन करने वाले पिता नंदगांव ने बसाया था। इसके पास ही बरसाना है जिसे भगवान कृष्‍ण की प्रिया राधारानी का गांव माना जाता है। फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की कहानी भी प्रेम कथा पर आधारित है।
विज्ञापन


इसमें प्रेमिका का किरदार निभा रहीं भूमि पेडेनकर अपने प्रेमी केशव (अक्षय कुमार) से शादी के लिए उनके घर में शौचालय की मांग करती हैं। यहीं से यह फिल्म लोगों को शौचालय के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ भारत में सहभाग के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान विवादों में भी रही फिल्म

'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' - फोटो : अमर उजाला
डायरेक्टर नारायण सिंह की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा शुरू से ही विवादों में रही है। अक्षय जब नंदगांव में इसकी शूटिंग कर रहे थे तो यहां के लोगों ने फिल्म का विरोध किया। दरअसल यहां के लोगों को साधु-संतों को किसी ने सूचना दी कि फिल्म में एक बरात का सीन भी शूट किया जाएगा जिसमें नंदगांव का केशव दूल्हा बनकर बरसाना आएंगे और यहां की लड़की से विवाह करेंगे। 

इसे पर नंदगांव-बरसाना के लोग भड़क गए। उन्होंने इसे ब्रज की सदियों पुरानी परंपरा के खिलाफ बताया। लोगों का कहना था कि नंदगांव और बरसाना भगवान श्रीकृष्‍ण और राधारानी  के गांव हैं। राधा-कृष्‍ण के अलौकिक प्रेम को दुनिया में मान्यता मिली है लेकिन कहीं भी राधा और कृष्‍ण के विवाह का जिक्र नहीं है। यही कारण है ‌कि आज भी नंदगांव और बरसाना के लोगों में वैवाहिक संबंध नहीं होते हैं।    

उन्होंने फिल्म को जनमानस की भावनाओं से खिलवाड़ बताया। बाद में फिल्म के निर्देशक ने उन्हें जनमानस की भावना से खिलवाड़ न होने देने का आश्वासन दिया जब लोग माने। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें