फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेरा फेरी' के फैंस के लिए खुशखबरी, साल के अंत तक सुनने को मिलेंगे 'बाबू भइया' के डायलॉग्स

Wed, 23 May 2018 02:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हेरा फेरी - फोटो : screengrab from hera pheri movie
विज्ञापन

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल बनने वाला है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता फिरोज ए. नडियादवाला फिल्म की फ्रेन्चाइजी लेने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरु हो जाएगी और अगले साल फरवरी तक चलेगी। 

विज्ञापन


2019 के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है। फिल्म के प्री- प्रोडक्शन की तैयारी शुरु हो चुकी है और जल्द ही रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। हेरा फेरी 3 इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित की जाएगी, जिन्होंने 'मस्ती' और 'धमाल' जैसी फिल्में बनाई हैं। 

लेखक निर्देशक नीरज वोरा के बीते दिसंबर में निधन के बाद उनकी हेरा फेरी सीरीज को अब निर्देशक इंद्र कुमार आगे बढ़ाएंगे। साल 2000 में आई 'हेरा फेरी'  प्रियदर्शन ने डायरेक्ट की थी। फिल्म सुपरहिट रही थी। फिर 2006 में आई 'फिर हेरा फेरी' ने भी लोगों का दिल जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें