फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘गोल्ड’ का नया पोस्टर रिलीज, देखते ही जाग उठेगी आपकी देशभक्ती

Wed, 13 Jun 2018 12:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है। नए पोस्टर को खुद अक्षय कुमार ने ट्विटर पर रिलीज किया है। पता हो कि फिल्म ‘गोल्ड’ की कहानी भारत के हॉकी प्लेयर दलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है। दलबीर सिंह ने साल 1948 में लंदन ऑलंपिक में हॉकी मैच के अंदर भारत को पहली बार गोल्ड दिलाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार दलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


फिल्म ‘गोल्ड’ के पोस्टर को अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए देशभक्ती से भरा ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा- ‘देश बनता है जब सब देशवासियों की आंखों में एक सपना होता है।’ फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि अक्षय ने ट्वीट में जो बात लिखी है वह फिल्म का डायलॉग है या फिर उनके मन की बात। आपको बता दें कि फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, सनी कौशल, कुनाल कपूर और अमित साध जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें