फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़े-लिखे लोगों के सामने खुद को कभी-कभी छोटा महसूस करते हैं अक्षय कुमार, आगे भी पढ़ाई करना चाहते हैं एक्टर

Tue, 31 Mar 2026 04:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया कि वह बहुत पढ़े-लिखे लोगों के सामने खुद को कभी-कभी छोटा महसूस करते हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ शो के एक एपिसोड में बड़ा खुलासा किया कि बहुत पढ़े-लिखे लोगों के सामने खुद को कभी-कभी छोटा महसूस करते हैं। उन्होंने एक कंटेस्टेंट की पढ़ाई-लिखाई की खूब तारीफ की और अपनी फीलिंग्स भी शेयर कीं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना चार किताबें लिख चुकी हैं और अपनी पांचवीं किताब पर काम कर रही हैं।

अक्षय कुमार ने क्या कहा

विज्ञापन

कंटेस्टेंट सोनाली से बात करते हुए अक्षय ने कहा, ‘कोई भी इंसान, खासकर मेरे जैसा जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, मैं कभी-कभी आप जैसे लोगों के सामने बहुत छोटा महसूस करता हूं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कभी-कभी मैं सोचता हूं कि मुझे पढ़ना चाहिए। अब लगता है काश मैं पढ़ा होता। लेकिन अब जब पढ़ना चाहता हूं, तब भी नहीं पढ़ पाता, क्योंकि मुझे पढ़ना अच्छा ही नहीं लगता, बस इतनी सी बात है।’

अब पढ़ना चाहता हूं 
जब अक्षय ने सोनाली से पूछा कि वह अपनी इतनी सारी डिग्रियों का क्या करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘सर, इन डिग्रियों की वजह से ही मुझे यहां खड़े होने का मौका मिला है और आपसे दूसरी बार मिलने का भी मौका मिला है।’

विज्ञापन


इसके बाद अक्षय ने दर्शकों को सलाह दी कि वे मेहनत से पढ़ाई करें और सोनाली जैसे लोगों को फॉलो करें, उन्हें नहीं। अक्षय पहले भी बता चुके हैं कि उन्होंने आज तक एक भी किताब पूरी नहीं पढ़ी है। उन्होंने कहा था, ‘जब भी मैं पढ़ने बैठता हूं, पता नहीं क्या होता है, मेरी आंखों से आंसू आने लगते हैं।’

विज्ञापन

वर्क फ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी भी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें