अक्षय का डेडिकेशन देखकर हैरान रह गईं अक्षरा
अक्षय कुमार के डेडिकेशन को देखकर हैरानी जताते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि अक्षय कुमार ने 103 डिग्री बुखार होने के बावजूद गाने की शूटिंग की। यह बहुत इंस्पायरिंग था, क्योंकि तबीयत खराब होने के बावजूद उनकी एनर्जी में कोई कमी नहीं थी। उन्होंने जरा भी नखरे नहीं दिखाए और भोजपुरी के हीरो में मैंने जो नखरे देखे हैं, यह उससे बिलकुल अलग था।
मुझे एक शॉट के लिए घाघरा चोली पहनने को कहा गया, क्योंकि लोगों की यही सोच है कि भोजपुरी कलाकार यही पहनते हैं। यह 1947 का जमाना नहीं है कि हम सिर्फ यही पहनते थे। मैंने बस मुंह बनाया और अक्षय सर ने दूर से ही देख लिया।
उन्होंने टीम से कहा, ‘इसको छोड़ इसे आराम से रहने दे ना। इसके मन को छोड़ और इसका जो मन कर रहा है, इसे पहनने दे।’ उस लाइन ने मुझे बहुत प्रभावित किया।