फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ने माना औरतें होती हैं सबसे बेहतर जासूस, कहा- 'उन्हें सब मालूम होता है'

Tue, 21 Mar 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Akshay Kumar
विज्ञापन
अपनी आने वाली फिल्म 'पैड मैन' की शूटिंग से समय निकालकर अक्षय कुमार आजकल 'नाम शबाना' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर एक खुलासा किया है।
विज्ञापन


अक्षय ने कहा कि इंटरनेशनल खुफिया एजेंसी सीआईए और मोसाद के अनुसार महिलाएं सबसे बेहतर जासूस होती हैं। उन्होंने महिलाओं के सिक्स्थ सेंस की भी जमकर तारीफ की।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, 'इंटरनेशनल एंजेसी मोसाद और सीआईए के अनुसार महिलाओं दुनिया की सबसे बेहतर जासूस होती हैं। ये आप उनके पतियों से भी पूछ सकते हैं। ये कोई मजाक नहीं, बल्कि फैक्ट है। हम मर्द गैजेट्स के साथ अच्छे होते हैं लेकिन महिलाओं में इन-बिल्ट एंटिना होता है। ये तापसी के अंदर भी है। मुझे नहीं मालूम की वो ये कैसे करती हैं, लेकिन उन्हें बहुत जल्दी चीजों का पता चल जाता है।' अक्षय ने ये भी कहा कि ये सीक्रेट रहे तो ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'औरतों को सब पता होता है'

Akshay Kumar In Baby
अक्षय ने वहीं मर्दों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें औरतों से कोई झगड़ा नहीं करना चाहिए, क्योंकि उन्हें सब मालूम चल जाता है।

अक्षय 'नाम शबाना' में एक कैमियो करते नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2015 में आई 'बेबी' का प्रीक्वल है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका तापसी पन्नू निभा रही है वहीं मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, मधुरिमा तुली और डैनी डैंगजोंपा सहायक रोल में नजर आएंगे।

 इस फिल्म के अलावा अक्षय 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'पैड मैन' और 'मोगुल में नजर आएंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें