फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: ‘हैवान’ में दर्शकों को हैरान करेंगे अक्षय, खिलाड़ी कुमार ने किरदार को लेकर किया खुलासा

Tue, 07 Oct 2025 04:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Role In Film Haiwaan: प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग भी अक्षय कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अचानक अक्षय कुमार ने फिल्म ‘हैवान’ के अपने रोल का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
फिल्म 'हैवान' की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान के साथ अक्षय कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को अक्षय कुमार फिक्की फ्रेम्स 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने साइबर क्राइम जैसी बातों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लंबी चर्चा की। इसी दौरान अपनी फिल्म ‘हैवान’ को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से सलाह मांगी। साथ ही अपने किरदार का जिक्र भी कर दिया। 

विज्ञापन


नेगेटिव रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार 
कार्यक्रम में अक्षय ने कहा, ‘मैं एक ऐसी फिल्म कर रहा हूं, जिसमें नेगेटिव रोल निभा रहा हूं। मैं सोच रहा था कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं। फिल्म का नाम ‘हैवान’ है। लेकिन अंत में मैं हार जाता हूं। ‘हैवान’ हार जाता है।’ इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अक्षय कुमार को सपोर्ट किया और कहा, ‘हां, आपको यह रोल जरूर करना चाहिए। आप जैसे मल्टी टैलेटेंड एक्टर को हर तरह के रोल निभाने चाहिए। आखिरकार, एक कलाकार की उपलब्धि क्या है? जिन फिल्मों में खलनायक हार जाता है, उनमें भी किरदार अक्सर नायक से ज्यादा असर छोड़ता है। यही क्रिएटिविटी है। लेकिन हीरो के तौर पर आप और फिल्में करते रहिए।’  

ये खबर भी पढ़ें: Too Much: ट्विंकल-अक्षय ने खोला शादी से जुड़ा राज, ‘टू मच’ शो में सैफ ने सुनाया हमले का डरावना किस्सा 
विज्ञापन



नेगेटिव रोल करने की चाहत हुई पूरी
अक्षय कुमार भी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, ‘मुझे एक नेगेटिव रोल निभाने का मन था, इसलिए मैं ‘हैवान’ कर रहा हूं। ज्यादातर मैं फिल्म में हीरो के रोल ही निभाता हूं।’ अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ एक थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में 17 साल बाद सैफ अली खान और अक्षय कुमार साथ काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें