फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भूत बंगला' का नया पोस्टर आया सामने, उल्टे लटके दिखे अक्षय; जानें कब रिलीज होगा टीजर?

Wed, 11 Mar 2026 12:20 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla Teaser Release Date: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। इसके साथ ही एक्टर का फिल्म से एक और लुक सामने आया है। फिल्म से जुड़ी जानकारी अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर की।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम -@akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट हॉरर-कॉमेडी फिल्में दी हैं। अब उनकी फिल्म 'भूत बंगला' भी जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने इसका नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी टीजर रिलीज डेट भी शेयर की है। जानें कब रिलीज होगा टीजर?
विज्ञापन


खास कॉमिक अंदाज में होंगे अक्षय 
बुधवार को अक्षय ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा किया। इस पोस्टर में एक्टर पेड़ से उल्टे लटके हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके दूसरी तरफ एक चमगादड़ भी लटका हुआ है।
पीछे अंधेरा और घना जंगल नजर आ रहा है। वहीं एक पुरानी सी हवेली भी दिखाई दे रही है। क्योंकि यह एक हॉरर-कॉमेडी है ऐसे में अक्षय कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर?
अक्षय कुमार के इस सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर गुरुवार को रिलीज होगा। अक्षय ने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा- 'जब तक फिल्म का टीजर नहीं आ जाता, तब तक इसी तरह लटका हुआ हूं।'

कब रिलीज हाेगी फिल्म 
‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम किरदारों में होगें। अभी मेकर्स की तरफ से कास्ट की कोई जानकारी सामने नहीं आई। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें