फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal: अक्षय कुमार से रामगोपाल तक, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान मिलने पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

Sat, 20 Sep 2025 11:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को उनके नाम इस सम्मान का एलान किया गया। इससे साउथ से लेकर बॉलीवुड तक तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार-मोहनलाल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलाल को सिनेमा जगत में योगदान के लिए दादा साहेब सम्मान प्रदान किया जाएगा। शनिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से यह एलान किया गया। अभिनेता को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह खुशखबरी सामने आते ही सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। न सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड जगत की हस्तियों ने भी मोहनलाल को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए बधाई दी है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार-मोहनलाल - फोटो : X
अक्षय कुमार बोले- 'आप हकदार हैं'
अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मोहनलाल को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'दादा साहेबफाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई, मोहनलाल सर। जब भी मुझे आपसे मिलने या आपका काम देखने का मौका मिला, मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अब तक के सबसे महान एक्टिंग स्कूल की आगे की लाइन में बैठा हूं। आप इस सम्मान के हकदार हैं'।
 

रवि किशन ने दी बधाई
भोजपुरी और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'दिग्गज अभिनेता मोहनलाल जी को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई'।

विज्ञापन

रामगापोल वर्मा ने क्या लिख दिया?
निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, उनका पोस्ट थोड़ा विवादित है। रामगोपाल ने लिखा है, 'मुझे दादासाहेब फाल्के के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता, सिवाय इसके कि उन्होंने पहली फिल्म बनाई थी, जिसे मैंने नहीं देखा और न ही मैं किसी ऐसे व्यक्ति से मिला, जिसने इसे देखा हो, लेकिन मैंने जो देखा और जाना है, उसके आधार पर मुझे लगता है कि दादासाहेब फाल्के को मोहनलाल पुरस्कार दिया जाना चाहिए'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें