कुछ भी कहो लेकिन मानना पड़ेगा कि अक्षय कुमार आज सभी एक्टरों के लिए कांटे की टक्कर बने हुए हैं। एक तो पहले से ही सालभर में उनकी चार से पांच फिल्में आती हैं और अब उनकी फिल्में रिलीज से पहले भी कमाई के रिकॉर्ड बना रही हैं।
चौंक गए ना ? लेकिन ये सच है।
अक्षय कुमार की आने वाली एक फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 110 करोड़ की कमाई कर ली है। खबर है कि फिल्म के लिए क्रेज को देखते हुए एक टीवी नेटवर्क ने इसके तमिल, तेलुगू और हिंदी के सेटेलाइट राइट्स 110 करोड़ में खरीद लिए हैं। कहा जा रहा है कि इसकी वजह से फिल्म ने अपनी लागत का 30 प्रतिशत रिलीज से पहले ही वसूल कर लिया है।