अक्षय कुमार ने एक और नेकी का काम कर डाला है। दअसल, बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने हाल ही में शहिदों के परिवार को 6.50 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। अक्षय कुमार ने 'भारत के वीर' नाम का एक फंड बनाया है जिसमें कुछ ही मिनटों के अंदर कंपनी के सीईओ और कॉरपोरेट्स ने 6.50 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए हैं।
इस फंड में जमा हुई रकम को अक्षय कुमार शहीदों के परिवार वालों को देंगे जिससे उनकी आर्थिक सहायता होगी। इसके लिए सोशल मीडिया पर अक्षय ने बकायदा ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने सीईओ और कॉरपोरेट्स से मदद करने की अपील की है।
पढ़ें- बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ी ये पॉपुलर हीरोइन, फोटो सामने आई तो मचा हंगामा
फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने फंड में पैसा जमा करने की पूरी प्रक्रिया भी बताई है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अक्षय ने शहीदों के परिजनों के लिए ऐसा नेकी वाला काम किया है इससे पहले भी अक्षय ने शहीदों के परिवार की मदद की है।
Here's a step by step guide on @BharatKeVeer, go ahead and donate to the best of your capacity 🙏🏻 pic.twitter.com/AqQS0D9qR1
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 5, 2017