फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार का खुलासा, बताया कैसे रोल करना चाहते हैं? किसने की 'वेलकम टू द जंगल' में सबसे बेहतरीन कॉमेडी

Tue, 23 Jun 2026 08:11 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी इस फिल्म में सबसे बेहतरीन कॉमेडी किस अभिनेता या अभिनेत्री ने की है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आए थे। इस फिल्म से लोगों को डराने के बाद अक्षय अपने फैंस को हंसाने की तैयारी में हैं। वह अब फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने किसकी तारीफ की
अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म में सबसे शानदार कॉमेडी उन्होंने ही की है। अक्षय ने कहा, 'फिल्म में मेरे साथ कई बड़े कलाकार हैं, लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों को सबसे पहले फरीदा जी ही याद आएंगी। उन्होंने इस फिल्म में जो काम किया है, वह बिल्कुल लाजवाब है।'

अक्षय ने आगे कहा, 'मैंने इस फिल्म को एक या दो बार नहीं, बल्कि कम से कम 35 बार देखा है, इसलिए मैं पूरे भरोसे के साथ कह रहा हूं कि सबसे बेहतरीन अभिनय उन्हीं का है। उनके बाद किरण कुमार जी का काम भी बहुत शानदार है।'

'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी फरीदा जलाल
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। दर्शकों को टीवी शो 'शरारत' में उनकी कॉमेडी बेहद पसंद आई थी। वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।इसलिए इस फिल्म में उन्हें देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

कैसे रोल करना चाहते हैं अक्षय
अक्षय कुमार ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड में बिताए शुरुआती 10 साल में उन्होंने सिर्फ एक्शन हीरो के तौर पर काम किया और जमकर पैसा कमाया। इसके बाद अक्षय ने कॉमेडी, एक्शन और रोमांस जैसी हर तरह की फिल्में कीं। वह हर बार एक अलग तरह के किरदार को निभाना चाहते हैं। वह हर बार कुछ नया करना चाहते हैं।
विज्ञापन

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार समेत 30 से भी ज्यादा कलाकार हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे। यह मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर के डांस की इंटरनेट पर मची धूम, यश की 'टॉक्सिक' से होगी टक्कर; 'ईठा' के टीजर पर लोगों की राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें