फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: ‘ये लोग मुझ पर आंच नहीं आने देते हैं’, कपिल शर्मा के शो में स्टंटमैन को अक्षय ने दिया ट्रिब्यूट

Sat, 20 Sep 2025 04:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट से अक्षय कुमार के कुछ वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह कई स्टंटमैन के साथ बैठे हैं। सभी स्टंटमैन को अक्षय, कपिल के शो पर ट्रिब्यूट देते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार का मस्ती भरा और हंसने-हंसाने वाला अंदाज दर्शकों को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आज शनिवार रात देखने को मिलेगा। लेकिन इस एपिसोड के कुछ वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वायरल वीडियो में वह अपनी स्टंटमैन की टीम को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। अक्षय कुमार का मानना है कि स्टंटमैन के बगैर वह कुछ नहीं हैं। 

अक्षय कुमार बोले- मैं पहले एक स्टंटमैन हूं, बाद में एक्टर हूं

विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो में कई सारे स्टंटमैन को अक्षय कुमार के साथ देखा गया। वह उनके साथ स्टंट करते हुए दिखे। इसके बाद इमोशनल होते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ‘मैं स्टंटमैन पहले हूं, एक्टर बाद में हूं। इन लोगों (स्टंटमैन) की वजह से मैं स्टंट करता हूं। ये लोग मुझे पर आंच नहीं आने देते हैं। ये लोग मेरे लिए हीरो हैं।’ अक्षय कुमार की बात सुनकर कपिल के शो में मौजूद सभी स्टंटमैन भी इमोशनल दिखाई दिए। 



कपिल के साथ मस्ती करते भी दिखे अक्षय कुमार 
शो में अक्षय कुमार और कपिल शर्मा काफी मस्ती-मजाक करते दिखे, इनके ये वीडियो भी इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा का खूब मजाक बनाया। इस मस्ती-मजाक में शो के जज नवजोद सिंह सिद्धु भी शामिल हुए। पहले भी कई बार अक्षय को कपिल के शो में देखा गया है, वह हमेशा दर्शकों को हंसाने की कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 
विज्ञापन


जॉली एलएलबी 3 को लेकर चर्चा में अक्षय 
अक्षय कुमार की फिल्म ‘जाॅली एलएलबी 3’ भी काफी चर्चा में है। रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने 6.6 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े)की कमाई की है। पहले दिन यह फिल्म 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें