फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की फिल्म '2.0' में 12 लुक में दिखेंगे अक्षय, रजनी के 5 रोल

Mon, 27 Mar 2017 05:34 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन
इस साल जो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं उनमें रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 का नाम भी शुमार है। शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जहां रजनीकांत 5 रोल निभाते नजर आएंगे तो वहीं अक्षय इसमें 12 अलग-अलग लुक में दिखेंगे।
विज्ञापन


रजनीकांत इस फिल्म में साइंटिस्ट, रोबोट, विलेन और दो बौनों के रोल में नजर आएंगे। तो वहीं अक्षय के किरदारों के बारे में कुछ बताया नहीं गया है लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो इसमें उनके ज्यादातर रोल विलेन के होंगे।

ये फिल्म तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। 

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की प्राइवेट चैनल जी नेटवर्क के साथ डील हो चुकी है। जी ने इस फिल्म के तमिल, तेलुगु और हिंदी वर्जन के सैटेलाइट राइट्स भी खरीद लिए हैं। ये डील 110 करोड़ में तय हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर होगी रिलीज

अक्षय कुमार
ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। 400 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में एमी जैक्सन भी हैं। ए आर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है।

डायरेक्टर शंकर की ये फिल्म भारत की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें