फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंचाई अक्षय ने?

Sun, 28 Dec 2014 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार पर धार्मिक ठेस पहुंचाने का मामला दायर हुआ है। कोर्ट ने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने नगर पुलिस से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अन्य के खिलाफ उनकी 2012 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'खिलाड़ी 786' के एक दृश्य को लेकर एक शिकायत पर जांच करने का आदेश दिया है। शिकायत में उनपर उस दृश्य के जरिए धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


अंधेरी अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि 'सीधा सम्मन जारी करने की बजाय यह बेहतर होगा कि मामले को जांच और संबद्ध थाने से रिपोर्ट के लिए भेजा जाए।'

शिकायतकर्ता नसीम बानो के वकील अविनाश कुमार दूबे के अनुसार फिल्म में एक दृश्य है जिसमें कुमार '786' के प्रतिचित्र का अपमान करते हैं। 786 को एक खास समुदाय के लिए पवित्र माना जाता है।
विज्ञापन


शिकायत में फिल्म के निर्माता और निर्देशक को भी नामजद किया गया है। अदालत ने पुलिस से 11 फरवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें