फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी: कृष्ण की लीला दर्शाती सात मशहूर फिल्में और शोज; सर्वदमन बनर्जी से लेकर अक्षय कुमार तक आए नजर

Fri, 04 Sep 2026 07:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Krishna Janmashtami Films: भगवान श्री कृष्ण की भक्ति उनके जन्मोत्सव पर भक्तों के सर चढ़ कर बोल रही है। इसी भक्ति पर बनी कई फिल्में दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है।
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर खास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त भगवान के उस नटखट रूप को याद करते हैं जब वह गोकुल में थे। ऐसी कई फिल्में और खासतौर पर कई एनिमेटेड शोज बने जिनमें कहीं न कहीं बाल गोपाल की महिमा को दिखाया गया है। आज जन्माष्टमी के मौके पर जानिए ऐसी सात फिल्मों और शोज के बारे में जिनके जरिए कृष्ण की लीलाएं परदे पर दिखाई गईं। 
विज्ञापन

सीरियल 'श्री कृष्णा' - फोटो : सोशल मीडिया

'श्री कृष्णा' 
नब्बे के दशक में सीरियल 'श्री कृष्णा' घर-घर में मशहूर था। इस सीरियल का निर्देशन रामानंद सागर और मोती सागर ने किया था। यह कार्यक्रम दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। सीरियल की कास्ट में सर्वदमन डी बैनर्जी, पिंकी पारेख, रेशमा मोदी मुख्य किरदारों में थे।

टीवी शो 'राधाकृष्ण' - फोटो : सोशल मीडिया

'राधाकृष्ण'  
राधा रानी और श्री कृष्ण का प्रेम संसार के लिए प्रतीक है। मगर राधा से प्रेम में भगवान कृष्ण का मंत्रमुग्ध होना और फिर उनसे बिछड़ जाने पर वियोग की पीड़ा सहना। यह सब 2018 में प्रसारित हुए सीरियल 'राधाकृष्ण' में दिखाया गया है। 

जय श्री कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

'जय श्री कृष्णा' 
2008 में कलर्स टीवी में ‘जय श्री कृष्णा’ सीरियल टेलीकास्ट हुआ। इस सीरियल में कृष्ण के बचपन की लीलाएं दिखाई गई हैं। सीरियल को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था, एपिसोड में श्री कृष्ण का किरदार धृति भाटिया ने निभाया था। वहीं किशोरअवस्था के कृष्ण का किरदार मेघन जाधव ने किया था।

लिटिल कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

'लिटिल कृष्णा'  
लिटिल कृष्ण एक एनिमेटिड मूवी है जो 2009 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म श्रील प्रभुपाद की पुस्तक 'कृष्ण, सर्वोच्च व्यक्तित्व' पर आधारित हुआ। यह कॉर्टून निकलोडियन चैनल पर प्रसारि किया गया था।

कृष्णा और कंस - फोटो : सोशल मीडिया

'कृष्ण और कंस'  
भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक एनिमेटेड फिल्म के रूप में सराही गई 'कृष्ण और कंस' एक्शन और ड्रामा से भरपूर एक रोमांचक कहानी है। यह फिल्म कृष्ण के शुरुआती जीवन को दर्शाती है। उनके जन्म से लेकर उनके अत्याचारी मामा कंस के शत्रु बनने तक।

विज्ञापन

फिल्म ओ माय गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

'ओह माय गॉड' 
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'ओह माय गॉड' 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में थे। फिल्म अंधविश्वास और धर्म के व्यवसायीकरण पर सवाल उठाती है। फिल्म में अक्षय कुमार कृष्ण के आधुनिक अवतार को दर्शाते हैं। जन्माष्टमी के दौरान देखने के लिए कृष्ण से प्रेरित एक अनूठी फिल्म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें