फैंस ने भी दिए अक्षय कुमार के लुक पर रिएक्शन
अक्षय कुमार के इस लुक पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक फैन ने लिखा, ‘सलमान खान फटे जूते पहन रहा है, यहां अक्षय कुमार फटे कपड़े पहन रहा है। आखिर चक्कर क्या है?’ एक अन्य फैन ने कमेंट किया, ‘भिखारी दिख रहे हैं भईया।’ वहीं एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘जमीन से जुड़े एक्टर हैं मिस्टर खिलाड़ी।’ वहीं कुछ फैंस की अक्षय कुमार को देखकर हंसी ही छूट गई।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे फिल्म के कई सितारे
फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर तब्बू, डायरेक्टर प्रियदर्शन, प्रोड्यूसर एकता कपूर, एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी नजर आईं। इस मौके पर तब्बू और अक्षय कुमार ने जमकर पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाए। वामिका गब्बी का भी स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।