फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिलाड़ी' से मिले राजनाथ, बोले-अक्षय कुमार का ये कदम बेहद तारीफ के काबिल

Mon, 30 Oct 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टर अक्षय कुमार ने रविवार को देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के जवानों के परिजन की मदद करने के लिए उनके प्रयासों की तारीफ की। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि, 'अक्षय कुमार से मुलाकात। भारत के बड़े दिल वाले परिवारों के लिए उनके समर्थन की प्रशंसा करते हैं।'
विज्ञापन

जिसके बाद 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' के इस एक्टर ने रिप्लाई में लिखा कि, 'आपके बिना इनमें से कुछ संभव नहीं था। 'भारत के वीर’ को साकार कराने के लिए हमेशा आपका आभारी रहेंगे।'

आपको बता दें कि अप्रैल 2017 में अक्षय कुमार द्वारा शुरू की गई 'भारत के वीर' एक ऐसी वेबसाइट है, जिसका मकसद उन अर्धसैनिक बलों के परिवारों को सीधे ऑनलाइन चंदा पहुंचाना है, जिन्होंने एक जनवरी, 2016 से लेकर देश के लिए अपनी जान गंवाई है।
  None of which would've been possible without ur support.Forever grateful to you for making @BharatKeVeer a reality, Hon. @rajnathsingh ji 🙏🏻 https://t.co/vx5Ztrhv1u — Akshay Kumar (@akshaykumar) October 29, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें