फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के साथ तस्वीर ने बना दिया अक्षय कुमार का दिन

Tue, 09 May 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की जिसकी तस्वीर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने इसे एक खास कैप्शन भी दिया है। अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' के जरिए प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की मशाल थामे हुए हैं।
विज्ञापन


फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि वो पीएम मोदी से मिले और अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' के बारे में उन्हे बताने का मौका मिला। फिल्म के टाइटल को सुनकर उनकी मुस्कराहट ने मेरा दिन बना दिया। 
    ‪Met PM @narendramodi and got the opportunity to tell him about my upcoming film ' #ToiletEkPremKatha .' His smile at just the title made my day!‬ A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on May 9, 2017 at 12:24am PDT


अक्षय कुमार अपनी आने वाली इस फिल्म में शौचालय के महत्व पर रोशनी डालने वाले हैं।  हाल ही में उन्होंने छह मिनट का एक वीडियो जारी किया और ट्वीट किया, 'टाइम है अपनी सोच और शौच दोनों बदलने का।' फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं और फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें