फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ओर सैफ तो दूसरी तरफ सारा, बाप-बेटी के बीच होगा जबरदस्त क्लैश; जानिए क्या है मामला?

Sat, 27 Jun 2026 03:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haiwan Vs Udta Teer: बॉलीवुड में एक बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलने वाला है। आने वाले दिनों में बाप-बेटी की फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। जानिए क्या है पूरी खबर।

विज्ञापन
हैवान Vs उड़ता तीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां एक तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' अब 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इसी दिन आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी रिलीज हो रही है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच सीधी टक्कर होगी।

विज्ञापन

अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सैयामी खेर - फोटो : instagram @akshaykumar

बाप-बेटी के बीच टक्कर 
खास बात ये है कि जहां एक तरफ 'हैवान' में सैफ अली खान होंगे, वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी सारा अली खान ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगी। इस वजह से ये क्लैश और भी मजेदार होने वाला है। 

'हैवान' के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। दोनों इससे पहले ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में साथ काम कर चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

थ्रिलर के साथ प्रियदर्शन की वापसी
फिल्म 'हैवान' को डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाया है, जो अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ जैसी कॉमेडी फिल्में दी हैं, वहीं ‘कांचीवरम’ जैसी गंभीर फिल्म भी बनाई है। हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ पर भी काम किया था।

इस फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। अक्षय कुमार ने 2025 में इस प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए कहा था कि यह फिल्म उनके लिए खास है और वह करीब 18 साल बाद सैफ अली खान के साथ काम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 'हैवान' 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की हिंदी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और प्रोडक्शन डिजाइन साबू सिरिल ने संभाला है।

विज्ञापन

‘उड़ता तीर’ की भी बड़ी तैयारी
वहीं दूसरी ओर ‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान एक बार फिर साथ नजर आएंगे। यह एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है। इससे पहले दोनों इस साल ‘पति पत्नी और वो 2’ में साथ दिखे थे। इस फिल्म को आकाश ए. कौशिक ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिल रहे शानदार रिव्यू, रवीना टंडन ने किया फैंस का शुक्रिया; कहा- ‘26 नंबर मेरे लिए लकी’

अब देखना दिलचस्प होगा कि 11 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है, क्योंकि दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा एक्साइटमेंट है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें