फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की फिल्म के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, 100 फीट नीचे गिरा लड़का, हालत नाजुक

Sun, 19 Mar 2023 01:24 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' काफी चर्चा में है। फिल्म के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म के सेट पर हादसा हो गया है।
 
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' काफी चर्चा में है। फिल्म के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के सेट पर हादसा हो गया है। 19 साल का एक लड़का किले की किलेबंदी से 100 फीट नीचे गिर गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल हुआ युवक 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग पन्हाला में हो रही थी। जहां सज्जा कोठी इलाके में फिल्म का सेट लगा हुआ था। शनिवार रात 8.30 बजे से शूटिंग शुरू हुई। शूट के लिए घोड़े लाए गए थे। जिसके लिए नागेश खोबर घोड़े की देखभाल करने के लिए आया हुआ था। इस दौरान नागेश का कॉल आया तो वो पहाड़ी के कोने पर खड़ा होकर बात करने लगा। नागेश जैसे ही फोन पर बात खत्म होने के बाद मुड़ा, वो पहाड़ी के कोने से 100 फुट नीचे गिर गया। जब लोगों को ये बात पता चली तो दो लोग रस्सी के सहारे नीचे उतरे। इसके बाद नागेश को रस्सी से बांधकर पन्हालगढ़ लाया गया।

शरीर पर आईं गंभीर चोटें 
रिपोर्ट्स के अनुसार नागेश के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उसके तुरंत बाद नागेश को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित नागेश सी. पी. आर. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन नागेश की हालत गंभीर होने के कारण अब उसे एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। नागेश के एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने के बाद अब पन्हाला पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच गई है। लेकिन अब तक पुलिस या महेश मांजरेकर की टीम से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं फिल्म का डायरेक्शन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की यह अभिनेत्रियां है करोड़ो की मालकिन, लिस्ट में शामिल है ये बड़े नाम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें