फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गया अक्षय कुमार की 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' का नाम

Mon, 28 Aug 2017 04:32 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड गलियारों से ये खबर आ रही थी कि करन जौहर और सलमान खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' ठंडे बस्से में चली गई है लेकिन अक्षय कुमार ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए अपने फैंस को ये कन्फर्म किया है कि फिल्म बन रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- 'जुडवा 2' के बाद सलमान वरूण को लेकर देख रहे हैं ये नया सपना

गौरतलब है कि इस बार फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ से बदलकर अब 'केसर' रखा जा रहा है। हालांकि भाजपा के केसरिया रंग की वजह से लोग इसे बीजेपी से जोड़कर भी देख रहे हैं।

माना जा रहा है कि हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' भी भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दे रही थी। हालांकि फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि इस फिल्म का बीजेपी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


इस फिल्म में अक्षय कुमार हवालदार इशर सिंह के किरदार में नजर आने वाले है, जिन्होंने 21 सिखों की इस टुकड़ी का नेतृत्व किया था और इस लड़ाई में अपनी जान लगा दी थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें