अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अक्षय और इमरान की जोड़ी दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में असफल रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म में केवल 17.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं अब फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म ओटीटी पर अपना कमाल दिखा पाती है या नहीं।