फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने सैनिकों को दिए 80 लाख

Wed, 17 Aug 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार इन दिनों लगातार चर्चाओं में हैं। इस साल अक्की एक के बाद एक हिट फिल्म दे रहे हैं, वहीं उनके सामाजिक काम भी सुर्खियों में हैं। अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले 90 लाख रुपए महाराष्ट्र के सूखे से प्रभावित किसानों को दिए थे। सूखे के कारण आत्महत्या को मजबूर हो रहे किसानों के लिए उन्होंने अपनी तरफ से ये कोशिश की थी। अब उन्होंने जवानों की मदद की है।
विज्ञापन


हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय एक नेवी अफसर की भूमिका में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार सैनिको से भी मिले, जब उन्होंने सौनिकों से मुलाकात की तो उन्हें लगा कि हम अपने सैनिकों को मान-सम्मान तो देते हैं लेकिन इसके अलावा उन्हें पैसे की भी जरूरत होती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अक्षय कुमार ने उनसे मुलाकात करने वाले सैनिको को 80 लाख रुपए दिए। उन्होंने हर सौनिक को पांच लाख रुपए की मदद की। अक्षय ने कहा कि हम सैनिकों के गले में तमगे तो पहना देते हैं लेकिन उनकी आर्थिक हालत को नहीं समझते। हमें व्याहवारिक होकर सोचना चाहिए, उन्हें भी पैसे की जरूरत है। उनका भी परिवार है, बच्चे हैं और उनकी जरूरते हैं। अक्षय के इस कदम की काफी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें