अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर कहे जाते हैं। अपनी फिटनेस का वो काफी ख्याल रखते हैं और एक भी दिन एक्सरसाइज करना नहीं भूलते। फिर चाहे वो कहीं भी और किसी के साथ भी क्यों ना हों।
हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक्सरसाइज का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बॉक्सिंग करते दिख रहे हैं लेकिन ये कोई आम नहीं, बल्कि खास बॉक्सिंग है। क्योंकि इधर अक्षय अकेले हैं और सामने वाले हैं चार-चार।
अक्षय इस वीडियो में छोटे-छोटे पग्स के साथ बॉक्सिंग कर रहे हैं। 4 पग्स के साथ अक्षय ने 30 सेकेंड तक बॉक्सिंग की। हजारों लोग इसे ट्विटर पर शेयर और लाइक कर चुके हैं।