परेशान नहीं हैं अक्षय कुमार
जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या किसी दूसरे एक्टर की लीड वाली फ्रेंचाइजी में कदम रखने से उन्हें कोई हिचकिचाहट हुई, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा 'गोलमाल में मेरा रोल बढ़िया है, लेकिन हीरो अजय ही हैं। मुझे कोई असुरक्षा नहीं है।'
अक्षय-अजय ने साथ में किया काम
आपको बता दें कि अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों पहले भी कई बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'इंसान', 'सुहाग', 'खाकी', 'सूर्यवंशी' और 'सिंघम अगेन' में एक साथ काम किया है।
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं।