फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने खास अंदाज में पत्नी ट्विंकल को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- हर एक्शन हीरो के पीछे उसकी पत्नी...

Mon, 29 Dec 2025 10:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Wishes Wifr Twinkle Khana: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल के जन्मदिन के मौके पर उन्हें अपने ही 'खिलाड़ी' अंदाज में विश किया है। अक्षय ने ट्विंकल के साथ तस्वीर शेयर की है।  
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में खिलाड़ी कुमार ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अक्षय ने ट्विंकल के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा है- 'हर एक एक्शन हीरो के पीछे एक ऐसी पत्नी होती है, जो एक नजर या एक किक में उसे ढेर कर सकती है। ट्विंकल तुम आज भी किसी भी स्टंट से ज्यादा जोर से मुझे हिट करती हो। जन्मदिन मुबारक, मैं तुमसे प्यार करता हूं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अक्षय-ट्विंकल की लवस्टोरी 
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की लवस्टोरी बॉलीवुड की उन कहानियों में से है, जो दिखावे से दूर, सादगी और समझदारी पर टिकी हुई है। दोनों की पहली मुलाकात 90 के दशक में एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। उस वक्त अक्षय एक उभरते हुए एक्शन स्टार थे, जबकि ट्विंकल खन्ना फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना रही थीं। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्षय अपने चुलबुले और सीधे स्वभाव से ट्विंकल को इंप्रेस कर बैठे, वहीं ट्विंकल की बेबाक सोच और तेज़ बुद्धि ने अक्षय को गहराई से प्रभावित किया।

यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar: वीकडे पर गिरावट के बावजूद 'धुरंधर' का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी, जानें 25वें दिन फिल्म का कलेक्शन

साल 2001 में हुई शादी 
करीब दो साल की डेटिंग के बाद 17 जनवरी 2001 को अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने मुंबई में एक बेहद सादे समारोह में शादी कर ली। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद ट्विंकल ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाकर लेखन और इंटीरियर डिजाइन में खुद को स्थापित किया, जबकि अक्षय अपने करियर के सबसे सफल दौर में पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें