जल्द ही फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज होगी। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे सेलेब्स नजर आएंगे। बुधवार को मुंबई में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट और कई और बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए।
वामिका गब्बी का गाउन लुक चर्चा में रहा
वामिका गब्बी फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अपोजिट हैं। वह स्क्रीनिंग पर ब्लैक गाउन में नजर आईं, उनके दिलकश अंदाज पर फैंस फिदा हो गए।
तब्बू के ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल
फिल्म 'भूत बंगला' की स्क्रीनिंग पर तब्बू का क्लासी, ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिला। वह भी बला की खूबसूरत लग रही थीं।