फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari 3 Announcement: अक्षय कुमार ने किया बड़ा एलान, बताया किस मुद्दे पर आधारित होगी ‘केसरी 3’; यहां जानें

सार

Akshay Kumar Announced Kesari 3: अक्षय कुमार ने 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज से पहले ही 'केसरी 3' की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह फिल्म किस विषय पर आधारित होगी।
विज्ञापन
केसरी 2' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kesari Chapter 3 Film Announcement: गुरुवार को नई दिल्ली में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस ट्रेलर रिलीज इवेंट और प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे और फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी व प्रोड्यूसर करण जौहर भी मौजूद थे। इस दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने 'केसरी 3' का भी एलान कर दिया।

विज्ञापन

फिल्म की तीसरी किस्त का एलान
अक्षय कुमार ने घोषणा की है कि वह 'केसरी: चैप्टर 3' बनाएंगे और यह भी बताया कि फिल्म किस मुद्दे पर आधारित होगी। 'केसरी: चैप्टर 2' के ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेता ने कहा कि इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सरदार हरि सिंह नलवा के जीवन पर आधारित होगी, जो सिख खालसा फौज के पहले कमांडर-इन-चीफ थे।

केसरी 2' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
कौन थे हरि सिंह नलवा
सरदार हरि सिंह नलवा एक सिख कमांडर थे, जो महाराजा रणजीत सिंह की सेना में एक सम्मानित नेता थे। उन्होंने कश्मीर, हजारा और पेशावर के गवर्नर के रूप में कार्य किया और अफगानों के खिलाफ अपनी जीत के लिए लोकप्रियता प्राप्त की। वास्तव में हरि सिंह नलवा ने खैबर दर्रे के माध्यम से पंजाब में अफगानों के आक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जो ऐतिहासिक रूप से विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा भारत में प्रवेश करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्रमुख मार्ग था।
Kesari 2 Trailer Launch: 'केसरी-2' में फिरंगी को गाली देने पर बोले अक्षय, कहा- 'गाली कम थी उनको तो..'

पहले भी संकेत दे चुके थे अक्षय
अक्षय कुमार ने 2022 में एक इंटरव्यू में हरि सिंह नलवा का किरदार निभाने का संकेत दिया था। अभिनेता से पूछा गया था कि वह किस किरदार को पर्दे पर निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने हरि सिंह नलवा का नाम लिया था और उन्हें महान योद्धा बताया था। ऐसा लग रहा है कि अब अक्षय का यह सपना पूरा होने जा रहा है।

Kesari 2 Trailer: जलियांवाला बाग कांड का भायवह मंजर देख कांपी रूह, आर माधवन से लोहा लेते दिखे अक्षय कुमार

विज्ञापन

केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
फिल्म का ट्रेलर
गुरुवार को इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेकर्स ने 'केसरी: चैप्टर 2' का ट्रेलर भी रिलीज किया। लगभग तीन मिनट के इस ट्रेलर में हर तरह के इमोशंस की झलक देखने को मिली। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी नजर आएंगे। 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें