फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल पीस ऑनर्स: हमले के बाद पहली बार नजर आए टाइगर, अक्षय ने किए स्टंट, देखें कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ?

Sun, 22 Nov 2026 10:18 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में अक्षय कुमार ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता।
  • 18 अक्तूबर को हुए हमले के बाद टाइगर श्रॉफ ने पहली बार यहां परफॉर्म किया है।
  • शाहरुख खान ने मुंबई, पहलगाम और दिल्ली के आतंकी हमलों के बारे में बात की है। 
विज्ञापन
ग्लोबल पीस ऑनर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 नवंबर को मुंबई में 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कई दिग्गज कलाकार पहुंचे। यहां अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने शानदार परफॉर्मेंस दी। शाहरुख खान ने आतंकवाद पर एक जबरदस्त स्पीच दी। इसके अलावा रणवीर सिंह ने सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी और उनके सामाजिक कामों के बारे में बात की। 
विज्ञापन




अक्षय कुमार ने किया परफॉर्म
'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आग के साथ स्टंट करके सबका ध्यान खींचा।  इस कार्यक्रम में अभिनेता को दर्शकों के सामने आग के साथ स्टंट किए। उन्होंने तलवार से भी करतब दिखाए। अक्षय काले रंग की पोशाक और क्रॉस-बॉडी स्ट्रैप पहने नजर आए हैं। उन्होंने अपने लुक को एक चमकीले नारंगी हेडस्कार्फ के साथ पूरा किया। मंच को गहरे लाल रंग के कपड़े से सजाया गया था और आग की लपटों व शानदार लाइटिंग ने इस परफॉरमेंस में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
Trending Videos

शाहरुख खान - फोटो : एएनआई
शाहरुख खान ने दी दमदार स्पीच
'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल हुए। उन्होंने आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को नमन किया। अपने संबोधन के दौरान, शाहरुख खान ने 26/11 के मुंबई हमलों, पहलगाम आतंकी हमले और हाल ही में दिल्ली में हुए धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद किया। उन्होंने इन हमलों में शहीद हुए बहादुर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी। अभिनेता ने आगे कहा 'जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहें कि मैं देश की रक्षा करता हूं। अगर कोई पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो थोड़ा मुस्कुराएं और कहें, मैं 1.4 अरब लोगों की दुआएं कमाता हूं। और अगर वे फिर आपसे पूछें कि, क्या आपको कभी डर नहीं लगता? उनकी आंखों में आंखें डालकर कहिए कि जो हम पर हमला करते हैं, उन्हें इसका एहसास होना चाहिए।'

रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर - फोटो : एएनआई
सचिन को लेकर क्या बोले रणवीर सिंह?
कार्यक्रम में रणवीर सिंह और सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे। यहां रणवीर ने तेंदुलकर को सम्मानित किया और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के बारे में बात की। अभिनेता ने याद किया कि कैसे लाखों फैंस इस महान बल्लेबाज के क्रीज पर टिके रहने का इंतजार करते थे। मंच पर तेंदुलकर के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा, 'उन्हें 'मास्टर ब्लास्टर' के नाम से जाना जाता है। हम प्यार से उन्हें 'मास्टर' कहते हैं। जब आप बल्लेबाजी करते थे, तो हम सभी को लगता था कि मैच में चाहे जो भी हो, बस आप क्रीज पर बने रहें।  इतने वर्षों बाद भी आप आज भी एक महत्वपूर्ण पारी खेल रहे हैं।' रणवीर ने सचिन की तरफ से किए जा रहे सामाजिक कामों को भी याद किया।

टाइगर श्रॉफ - फोटो : एएनआई
टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्म
कार्यक्रम में टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे और परफॉर्म किया। यहां टाइगर ने लोकप्रिय गाने 'देवा श्री गणेशा' पर अपनी प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंच जगमगा उठा। परफॉर्मेंस के दौरान टाइगर पारंपरिक कपड़ों में दर्शकों के सामने परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। यह कार्यक्रम अभिनेता के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि 18 अक्तूबर की घटना के बाद यह उनकी पहली परफॉरमेंस थी। उस दिन जब टाइगर फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर कथित तौर पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में टाइगर को मामूली चोटें आईं और उनकी कार का शीशा भी टूट गया था।
विज्ञापन

'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' के बारे में जानकारी
  • 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
  • इनमें ऊपर बताए गए सेलेब्स के अलावा सुनील शेट्टी और विक्रांत मैसी भी शामिल हुए।
  • अमृता फडणवीस की तरफ से स्थापित 'दिव्याज फाउंडेशन' की ओर से आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स' के जरिए उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने साहस दिखाया है और आतंकवाद के खिलाफ खड़े हुए हैं। 
  • यह कार्यक्रम आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को भी याद करता है और इसका उद्देश्य शांति, मानवता और एकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें