अक्षय का वीडियो
अक्षय कुमार ने आज वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अपनी कई फिल्मों के मजेदार सींस को एक वीडियो में जोड़कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएगा। इस वीडियो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'किसी ने बताया आज वर्ल्ड लाफ्टर डे है। मैने सोचा हो जाए।' अक्षय ने आगे लिखा, 'हंसते रहिए।' इस वीडियो में अक्षय ने 'हेरी फेरी', 'भागम भाग', 'वेलकम', 'भूत बंगला' और भी अपनी कई फिल्मों के कॉमेडी सींस शेयर किए हैं।
शिल्पा शेट्टी
अक्षय कुमार के अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी वर्ल्ड लाफ्टर डे पर एक मजेदार फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा ने अपनी कई शूटिंग से लेकर वेकेशन और भी कई जगहों के फनी वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा, 'हंसो और हंसाते रहो।' इसके अलावा शिल्पा ने लिखा, 'स्वस्थ रहो और मस्त रहो।'
अक्षय और शिल्पा के वीडियो पर फैंस के रिएक्शन
अक्षय और शिल्पा के इस लाफ्टर वीडियो पर कई फैंस ने अपने रिएक्शन दिए हैं।
- एक फैन ने लिखा, 'अक्षय भैया जिंदाबाद'
- दूसरे फैन ने लिखा, 'कॉमेडी के बादशाह अक्षय कुमार'
- एक और फैन ने लिखा, 'कॉमेडी किंग, खिलाड़ी किंग'
- एक और फैन ने लिखा, 'हंसी का मतलब अक्षय कुमार है'
- एक और फैन ने लिखा, 'मजा आ गया पाजी'
- शिल्पा की बहन और अभिनेत्री शमिता ने लिखा, 'awwww'
- शिल्पा के एक फैन ने लिखा, 'मजेदार पलों में भी बेहद खूबसूरत'
- दूसरे फैन ने लिखा, 'आपकी मुस्कान सबसे प्यारी है, हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहिए'
- एक और फैन ने लिखा, 'इस वीडियो को देखकर भी खूब हंसी आई'